एससीए प्रधान ने कॉलेज में दिए स्टे आर्डर

धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एससीए प्रधान ने अपने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है। उन्हाेंने शनिवार को कॉलेज के उप प्राचार्य बंदना भडवार को भी हाईकोर्ट से मिले स्टे आर्डरों की प्रति दे दी है। वहीं, कोर्ट ने इस मामले में 11 मार्च 2014 तक जवाब भी मांगा है। दूसरी ओर महाविद्यालय में मांगों के लिए एससीए का अनशन छठे दिन भी जारी रहे। एबीवीपी के अजय राणा अनशन पर बैठे हैं। एससीए प्रधान आदित्य पंडित ने कहा कि जब तक एससीए की मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक अनशन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि एससीए के दो दिवसीय कार्यक्रम में बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ही मुख्यातिथि होंगे और समापन समारोह में महाविद्यालय का कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुख्यातिथि होगा। कॉलेज प्रशासन से यह भी मांग की गई है कि कॉलेज के टॉपर विद्यार्थियों के लिए एससीए समारोह में 1500 रुपये की स्कॉलरशिप भी दी जाए। आदित्य शर्मा ने कहा कि अगर कॉलेज प्रशासन ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो एससीए को मजबूरन उग्र आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। वह स्वयं सोमवार से मांगों को पूरा करवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

विद्यार्थियों के घर फोन कर रहे प्राचार्य : एससीए
एससीए पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया है कि जब कोई विद्यार्थी एससीए के साथ अनशन पर बैठ रहा है तो कॉलेज प्राचार्य और प्रशासन के लोग उन विद्यार्थियों के घर पर फोन कर उन्हें गुमराह कर अनशन से उठने का दबाव बना रहे हैं। आदित्य पंडित ने कहा कि कॉलेज प्रशासन अगर राजनीति करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

Related posts