एससीए के पदाधिकारी 6 को लेंगे पद की शपथ

मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में छह सितंबर को नवनिर्वाचित एससीए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. एमएस जम्वाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में एससीए पदाधिकारी, कक्षा प्रतिनिधियों के अलावा एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। एससीए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष गीताजंलि ठाकुर, सचिव कोमल गुलेरिया, सह सचिव डिंपल शर्मा शपथ लेंगे। कक्षा प्रतिनिधियों में किरण देवी, नवीन कुमार, विक्की वर्मा, नैंसी देवी, पंकज कुमार, दिनेश कुमारी, प्रिया गुलेरिया, मधुरिका, आशीष कुमार, भारत भूषण, नीरजा कुमार, कृष्ण देव, देवेश, अक्षय चौधरी, विजय शर्मा, जितेंद्र कुमार, प्रीति, दिनेश कुमार, गीता देवी, मनीष कुमार, अमन गुलेरिया, विशाल भारती, हर्षलता, सुमन गोयल, चंचल लता को शपथ दिलाई जाएगी। विभागीय प्रतिनिधियों में अर्थशास्त्र विभाग से वंदना ठाकुर, अंग्रेजी विभाग से वंदना कुमारी, हिंदी विभाग से पूनम, राजनीतिक विज्ञान से मस्त राम, एमकॉम से सुनील, एमएससी गणित से नीरज शर्मा शपथ लेंगे।
प्राचार्य प्रो. एमएस जम्वाल ने कहा कि एससीए संविधान के अनुसार एससीए में मनोनीत सदस्य भी शामिल रहेंगे। शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त विद्यार्थियों में बीए द्वितीय वर्ष में प्रथम रहे शशिकांत को शािमल किया गया। एससीए में एमए हिंदी तृतीय वर्ष से कमल किशोर, बीए द्वितीय वर्ष से एश्वर्या को क्लब कमेटी सोसायटी में मनोनीत किया गया। बास्केटबाल खेल से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपिका कपूर और हॉकी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा स्वाति को एससीए में मनोनीत सदस्य बनाया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में रंगमंच से एमए राजनीतिक शास्त्र की छात्रा प्रियंका शर्मा, संगीत से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आरती, छात्र संपादक विपाशा पत्रिका के योजना संकाय से वंदना ठाकुर, एनसीसी के एयर विंग कैडेट अश्वनी चौधरी, एनएसएस से शशि कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया।

Related posts