एसबीआई के प्रबंधक से मारपीट

रोहडू। एसबीआई की रोहडू शाखा के प्रबंधक के साथ एक सुरक्षा कर्मी की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह एसबीआई की रोहडू शाखा के प्रबंधक जगदीश चंद के साथ एसबीआई की चौपाल शाखा के एक सुरक्षा कर्मी मोहन लाल ने मारपीट की है। इससे पहले वह रोहडू शाखा में भी कार्य कर चुका है। पुलिस थाना प्रभारी अमर चंद ने बताया कि इससे पहले रोहडू एसबीआई की शाखा में इसी सुरक्षा कर्मी ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ भी कई थी। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts