
शिमला

कांस्टेबल ने नहीं माने एसपी के ऑर्डर
वे खुद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कांस्टेबल से कहा कि लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो चूड़ियां पहन लो। मगर सिविल ड्रेस में एसपी को पहचानते हुए कांस्टेबल खुद को ठीक बताता रहा।
इसने कहा कि जनाब मेरी ड्यूटी का टाइम खत्म हो गया है। मैं क्यों शराबियों से उलझूं। आखिरकार इसे पुलिस रिपोर्टिंग रूम में ले जाया गया।

कांस्टेबल ने लगाए बहाने, एसपी ने किया सस्पेंड
लेकिन एसपी ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर इसे निलंबित कर दिया। इसे फिलहाल संबंधित बटालियन भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर का कहना है कि कांस्टेबल ड्यूटी में लापरवाही बरत रहा था। यह ड्यूटी करने की बजाय उल्टा लोगों पर ही बरस रहा था। इसे सस्पेंड कर दिया गया है।

महिलाओं से छेड़खानी करने पर मांगी थी मदद
मगर राइफल कंधे पर लटकाए इस पुलिस जवान ने तपाक से कहा कि मेरी ड्यूटी 10:00 बजे तक थी। मैं कुछ नहीं कर सकता। सामने खड़े ट्रैफिक कांस्टेबल से कहो।
इस पर व्यक्ति ने जवान से कहा कि आपके व्यवहार की शिकायत एसपी से की जाएगी। जवाब मिला – जो करना है कर लो, मेरी ड्यूटी खत्म है। बाद में इसकी शिकायत की गई और एसपी ने खुद मौके पर आकर इसे सबक सिखा दिया।
