एसपी ने रद किए अपने ही आदेश

शिमला। पुलिस महकमे ने बारह दिन पूर्व जारी किए गए अपने ही आदेशों को रद कर दिया है। 18 जुलाई को नगर निगम में तैनात छह पुलिस कर्मचारियों का तबादला पुलिस लाइन कैथू किया गया था। पुलिस लाइन से छह कर्मी नगर निगम पुलिस में तैनात किए गए थे। नए कर्मियों ने तो 22 जुलाई को एमसी में ज्वाइन भी कर लिया लेकिन पुराने कर्मी रिलीव नहीं हुए। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेशों को रद कर करते हुए ट्रांसफर आर्डर रद कर दिए हैं।
18 जुलाई को निगम पुलिस के एएसआई सरविंद्र रत्न, हेड कांस्टेबल राम लाल और कांस्टेबल सुमिंद्र, निक्कू, गोपाल और सुरेश का तबादला पुलिस लाइन कैथू किया गया था। उप महापौर ने इन पुलिस कर्मियों का तबादला करने की सिफारिश की थी। इसके बाद पुलिस लाइन कैथू में तैनात हर्षवर्धन को निगम में एएसआई बनाकर भेजा गया था। इसके अलावा नानक चंद को हेड कांस्टेबल और अशोक, प्रदीप कुमार, राज कुमार और लेखराज को कांस्टेबल नियुक्त किया था। इन कर्मियों ने 22 जुलाई को ज्वाइन भी कर लिया था।

डिप्टी मेयर बिफरे, सीएम से उठाएंगे मामला
उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। पुलिस कर्मियों के संबंध में आई शिकायतों और लांगर स्टे को आधार बनाकर उन्होंने ट्रांसफर की मांग की थी जिस पर उक्त कर्मचारियों के तबादले निर्देश पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुए थे।

ट्रांसफर कर्मियों को है समस्या
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर का कहना है कि स्थानांतरित किए गए पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी हैं, जिसके बाद उन्होंने ट्रांसफर आर्डर रद किए हैं।

Related posts