एसपी किन्नौर ने की मंदिर कमेटी से पूछताछ

सांगला (किन्नौर)। जिले के सापनी स्थित दुर्गा मंदिर से चोरी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मंदिर कमेटी से पूछताछ की। इस अवसर पर एसपी किन्नौर अजय बौद्ध भी मंदिर सापनी आए हुए थे। हालांकि, अभी तक मंदिर में चोरी मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि प्रारंभिक जांच में पाया जा रहा है कि करीब तीस साल पहले मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई थी। जबकि, बाजार में इसका दाम लाखों रुपयों में बताया जा रहा है। पीरी नाग मंदिर से दुर्गा की अष्ट धातु की मूर्ति चोर उड़ा ले गए है। वहीं मंदिर में रखे दानपात्र से भी चोर करीब सात हजार से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं, शुक्रवार को एसपी किन्नौर अजय बौद्ध भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने एसपी के सामने मंदिर कमेटी के लोगों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगाें से भी इसके बारे में पूछताछ की। एसपी किन्नौर अजय बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने इसके बारे में मंदिर कमेटी के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

Related posts