एसएसबी जवानों के लिए नई आवासीय बैरक तैयार

चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पंचम वाहिनी मुख्यालय में जवानों के लिए नए आवासीय बैरक का उद्घाटन कर दिया गया है। इस बैरक में एसएसबी के 36 जवानों के रहने की व्यवस्था रहेगी। अगले चरण में कुछ और बैरक तैयार किए जाएंगे। ताकि जवानों को समुचित आवासीय व्यवस्था सुलभ हो सके।
एसएसबी के कार्यवाहक सेनानी सुभाष नेगी ने बताया कि यह बैरक स्वयं सहायता की मद से तैयार किया गया है। बैरक को सारी सुविधाओं से लैस किया गया है। ताकि जवानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैरक में पानी, बिजली की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के बैरक तैयार किए जाएंगे। इस मौके पर उपसेनानी यतन नेगी, डा. अशोक गौर, डा. अजीत हेमरोज, इंजीनियर हेम ततराड़ी, एनएस रावत, शिशु कुमार, जयवीर सिंह, मनीष कुमार समेत तमाम अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts