एसएफआई ने किया रूसा का विरोध

सोलन। डिग्री कालेज सोलन एसएफआई इकाई ने रूसा के तहत मुख्य विषयों पर 120 सीटें होने का कड़ा विरोध किया है। वीरवार को इकाई ने रूसा अधिनियमों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि रूसा अधिनियम के तहत मुख्य विषयों पर 120 सीटें रखना प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतर विद्यार्थी गरीब घरों से संबंध रखते हैं। जो अपनी आजीविका स्वयं ही कमा कर पढ़ाई करते हैं और जिसके कारण परीक्षाओं में अच्छे अंक भी हासिल नहीं कर पाते। रूसा की इस प्रणाली से इन विद्यार्थियों को शिक्षा वंचित रहना पडे़गा। वहीं परिसर अध्यक्ष अजय कौशल ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार व प्रदेश की कांग्रेस सरकार नव उदारवादी एजेंडा लागू कर रही है। वहीं सरकार रूसा अधिनियम लगाकर विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में सरेआम छात्रों को लुटने का न्यौता दे रही है। इकाई ने प्रदेश विवि व प्रदेश सरकार से मेजर विषयों की 120 सीटों को अनलिमिटेड करने की मांग की है। इस मौके पर प्रतिमा, समीक्षा चौहान, अक्षिता, दीपिका, रितिका, सोनू, टिक्कम, विकास, रूची, अभिन्न, अर्जुन, नितिश, निखिल, अजय और कृष्णा मौजूद रहे।

Related posts