एसएफआई नेताओं समेत 21 कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो छात्र संगठनों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद वीरवार को चार छात्राओं सहित 21 कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। रैली के दौरान इन छात्रों ने विवि परिसर में ही खुद को पुलिस के हवाले किया। सभी छात्र एसएफआई के कार्यकर्ता हैं। इनमें एससीए उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान, अमित कुमार संयुक्त सचिव, मोनिका, अंबिका, शैलजा, नंदन, बाबूराम, लोकेंद्र, सुरेश, विवेक, अमित, दिनेश मेहता, प्रेम, खेमराज, प्रदीप चौहान, अजय कुमार और कमल किशोर सहित 21 छात्र शामिल हैं।
बुधवार को गिरफ्तार किए गए पांच छात्र नेताओं को अदालत में पेश किया गया। यहां से इन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसएफआई कार्यकर्ताओं के बाद अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू होगा। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं, उनकी तलाश चल रही है।

Related posts