
चुवाड़ी (चंबा)। डीवाईएफआई व एसएफआई ने संयुक्त धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष सूर्यकांत व सदस्य डिंपल, सागर व दीपू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार की छात्र विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सरकार ने अपनी मनमर्जी करते हुए छात्रों पर नीतियां थोपी हैं, जो कि पूरी तरह से छात्र हित के विरू द्ध हैं। हिमाचल विवि ने सौ करोड़ के लालच में प्रदेश के सभी कॉलेजों में रू सा सिस्टम लागू कर दिया। इसका खमियाजा अभी तक छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। रू सा प्रणाली के तहत फर्स्ट सेमेस्टर के लिए जो डेटशीट तैयार हुई है, उसके अनुसार एक ही दिन में एक छात्र के दो या दो से अधिक पेपर हैं। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के साथ मजाक है। साथ ही छात्रों को बसों से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। एसएफआई ने सरकार से एचआरटीसी बसों की समस्याओं को सुलझाने की मांग करते हुए रायपुर, सिंहुता, ककिरा, सदवां, सुल्याली व होबार के लिए स्पेशल बसों की सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है। अगर बसें न लगीं तो एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी। डीवाईएफआई अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा व सचिव निर्मल पांडे ने बताया कि सरकार जन विरोधी नीतियां लागू कर रही है। मंहगाई की दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की हो रही है। ऐसे में जन साधारण का जीवन यापन कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि आनाज की कीमतें आसमान छू रही हैं। चुवाड़ी में आयोजित इस प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इनमें दीपक, अश्वनी, विवेक, पूजा व मोनिका भी शामिल थे।
