
शिमला

जिला पुलिस महकमे में इंस्पेक्टर सहित 122 कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इंस्पेक्टर मनीष कुमार को पीसीआर से ट्रैफिक में लगाया गया है।
इंस्पेक्टर मथुरादास को ट्रैफिक से एसएचओ रामपुर लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर मंगतराम को एसएचओ रामपुर से एडिशनल एसएचओ सदर बदला गया है।
सदर से एडिशनल एसएचओ बाबूराम को एसएचओ चड़गांव भेजा गया है। एसएचओ चढ़गांव आशीष को एडिशनल एसएचओ रामपुर लगाया गया है।
संजौली चौकी प्रभारी वीरी सिंह को एसएचओ जुब्बल लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार जुब्बल से पुलिस चौकी संजौली के लिए बदला गया है।
इनके सहित एएसआई , हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल भी बदले गए हैं। पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार फेरबदल किया है।
