
नैनीताल। अपर जिला जज राजेंद्र जोशी की अदालत ने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता (एसई) जेआर गुप्ता को 25 हजार की रिश्वत लेने के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जौनपुर निवाीसी एसई गुप्ता को बुधवार को विजिलेंस टीम ने तिकोनिया जलसंस्थान के सरकारी क्वार्टर से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। पटवाडांगर नैनीताल के लेबर कांट्रेक्टर गिरीश जोशी से लेबर सप्लाई का टेंडर दिलाने के लिए गुप्ता ने 50 की मांग की थी। 25 हजार एडवांस देने के दौरान एसई को धरा गया। सुबह उसे विजिलेंस ने अपर जिला जज के सामने पेश किया।
