एलायंस का नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू

बनबसा। एलायंस क्लब का दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शनिवार से शुरू हो गया है। उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्लोबल विजन संस्था के प्रभारी उत्तम चंद ने किया। उन्होंने अंधता निवारण के लिए क्लब द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। महाराजा अग्रसेन धमशाला में आयोजित शिविर के पहले दिन 210 नेत्र रोगियों की आंखों का परीक्षण कर मोतियाबिंद से पीड़ित 75 रोगियों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया है। शनिवार को वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डा.डीएस नेगी ने 25 रोगियों के सफल आपरेशन किए। क्लब के अध्यक्ष कमल जैन ने बताया कि शेष चिह्नित रोगियों के आपरेशन रविवार को होंगे। शिविर चेयरमैन सुधा बिष्ट, पवन मित्तल, रोहित गोयल, कै. हरीश चंद्र कापड़ी, पुष्कर दत्त कापड़ी, राजेंद्र पाल सिंह, हेमेंद्र सिंह रावत, त्रिलोक सोराड़ी, सत्यनारायण गोयल, पवन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related posts