
पिथौरागढ़। उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सरोज कार्की, जिला मंत्री देवकी कुंवर के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूएस अधिकारी से मिले शिष्टमंडल ने चार विकासखंडों में कार्यरत महिला हेल्थ वर्करों को वर्ष 1981 से 1995 तक के वेतन एरियर का भुगतान न होने पर रोष प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इन लोगों ने बताया कि गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट और धारचूला की महिला स्वास्थ्य कमियों को सितंबर/अक्तूबर में एरियर का भुगतान किया जा चुका है लेकिन विण, मूनाकोट, कनालीछीना और मुनस्यारी की महिला कर्मचारियों को एरियर का भुतान नहीं किया गया है। इन लोगों ने एक हफ्ते के भीतर एरियर का भुगतान न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। सीएमओ ने एरियर भुगतान करने का भरोसा दिलाया है।
