
चंबा (टिहरी)। पहली बार स्नातक, स्नातकोत्तर की प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने वाले श्रीदेव सुमन विवि ने परीक्षा परिणाम घोषित करना शुरू कर दिया है। सोमवार को विवि प्रशासन ने विवि की वेबसाइट www.sdsuv.ac.in पर बीकॉम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर दिया है। बुधवार को एमकाम प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया जाएगा। नए कालेजों को संबद्धता देने के लिए विवि ने कालेजों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। 11 जुलाई को स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों की 12 केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा की विवि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
श्रीदेव सुमन विवि की ओर से प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी। संसाधनों के बिना भी विवि ने 49 केंद्रों पर 7 मई से लेकर 6 जून तक 49 केंद्रों पर 32 हजार 824 अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई। डेढ़ माह के अंतराल में विवि ने बीकाम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि बुधवार तक एक काम प्रथम वर्ष का परिणाम भी विवि की वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया जाएगा। 11 अगस्त को 12 केंद्रों पर आयोजित होने वाली बीएड प्रवेेश की परीक्षा पूरी कर ली गई हैं। 2634 अभ्यर्थी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगा। जिन अभ्यर्थियाें को किसी कारणवश प्रवेश पत्र न मिले हो वे विवि की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। विवि से संबद्धता के लिए 32 कालेजों ने आवेदन किया है। कालेजों का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। इस माह के अंत तक कुलाधिपति को विवि नए कालेजों को संबद्धता देने की रिपोर्ट प्रेषित कर देगा।
