एमसी सहेजेगा देवदार की प्रजाति

शिमला। नगर निगम की वन शाखा शहर के जंगलों में प्राकृतिक तरीके से उग रहे देवदार के पेड़ों का संरक्षण करेगी। देवदार की प्रजाति को सहेजने की कवायद में यह फैसला लिया गया है। योजना को अंजाम देने के लिए नगर निगम की वन शाखा के कर्मियों को जंगलों के निरीक्षण के आदेश दे दिए गए हैं। वन मंडलाधिकारी इंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
शहर के जंगलाें में कई जगह देवदार के पेड़ प्राकृतिक तरीके से उग रहे हैं। जंगलों के निरीक्षण में गए कुछ कर्मियों ने इसकी सूचना दी है। वन मंडलाधिकारी ने सूचना पर फौरन कार्रवाई करते हुए फील्ड स्टाफ को सभी जंगलों का मुआयना कर प्राकृतिक तरीके से उग रहे देवदार के पेड़ों की रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं। इंद्रकुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगलों का निरीक्षण करने का फैसला लिया गया है। पौधरोपण को लेकर विभाग अपने स्तर पर भी काफी काम कर रहा है। इसके साथ ही प्राकृतिक तरीके से उग रहे देवदार के पेड़ विभाग की इस योजना को और अधिक मजबूत कर रहा है।

Related posts