एमसीआई ने किया टीएमसी का दौरा

कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के मेडिसिन विभाग में पीजी की सीटों में बढ़ोतरी करने के लिए मेेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने कॉलेज का दौरा कर विभाग में मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। एमसीआई की ओर से तैनात दो सदस्यों के दल ने वीरवार को कॉलेज के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. धीरज कपूर और फैकल्टी सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन कर विभाग में स्टाफ और पीजी छात्रों के लिए लाइब्रेरी और प्रयोगशाला की सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ उनका निरीक्षण किया।
मौजूदा समय में टीएमसी के मेडिसन विभाग में पीजी की पांच सीटें हैं कालेज प्रशासन ने यहां पर पीजी की दस सीटें करने का आवेदन किया है।
कालेज के प्रिंसिपल डा. अनिल चौहान ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने एमसीआई के पास मेडिसन विभाग में पीजी की सीटें दस करने के लिए आवेदन किया है। वीरवार को एमसीआई की तरफ से एक दल निरीक्षण के लिए आया है। विभाग में स्टाफ और पीजी स्टूडेंट्स के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं।

Related posts