
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस की पहले चरण में खाली रही 15 और बीडीएस की 17 सीटों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल फाइनल कर लिया है। दूसरे चरण की काउंसलिंग 22 अगस्त को विवि के सभागार में होनी है। 10.30 बजे काउंसलिंग शुरू होगी। आईजीएमसी में सामान्य वर्ग में दस सीटें खाली हैं, ओबीसी वर्ग की एक, टांडा मेडिकल कालेज में सामान्य वर्ग की एक, एससी की दो और एसटी की एक सीट खाली हैं।
डेंटल कालेज में सामान्य वर्ग की नौ, एससी की दो, एसटी की दो, ओबीसी की एक, वार्ड आफ फ्रीडम फाइटर एक और जम्मू से माइग्रेटिड प्रार्थियों की एक सीट खाली है। इसके लिए निजी डेंटल कालेजों की खाली सीटों के लिए भी काउंसलिंग होनी है। प्रार्थियों को काउंसलिंग पत्र भेज दिए हैं। जिन प्रार्थियों को पत्र नहीं मिल सकेंगे, वे विवि की www.hpu.nic.in और www.hpuniv.in पर सूची देख सकते हैं। विवि के उप कुलसचिव प्रवेश परीक्षा ओपी शर्मा ने यह जानकारी दी।
