
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का उसके प्रेमी ने ही अश्लील वीडियो बना डाला। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि करीब तीन साल पहले सिडकुल में काम करने के दौरान युवती की मुलाकात गाडोवाली निवासी इमरान से हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। करीब दो साल पहले इमरान युवती को अपने साथ रुड़की के एक होटल में ले गया और उसकी अश्लील क्लीपिंग बना डाली। इसके कुछ दिनों बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। गाहे-बगाहे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय पहले लड़की के रिश्ते वाले आए थे। प्रेमी ने रिश्ता खत्म कराने के लिए लड़का पक्ष तक वीडियो पहुंचा दिया। इसके बाद युवती के गांव में भी वीडियो बांट दिया गया। लड़की के परिजनों को इसका पता चला तो परिजन सन्न रह गए। शुक्रवार रात परिजन सीधे ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने रात में ही गाडोवाली निवासी आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि युवक लड़की को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, लेकिन उससे शादी भी नहीं करना चाहता था।
