एबीवीपी ने रोहड़ू चौक पर फूंका पाकिस्तान का झंडा

रोहड़ू। सीमा कालेज की एबीवीपी इकाई ने रोहड़ू बाजार के चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की घुसपैठ और सेना के जवानों की हत्या के विरोध में रैली निकाली।
एबीवीपी सचिव नितिश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा के प्रति सचेत नहीं है। उन्होेंने कहा कि सीमा पर तैनात जवान रात-दिन देश की सुरक्षा में लगे हैं। पाकिस्तान के घुसपैठिए उनको लगातार निशाना बना कर उनकी हत्या कर रहे हैं। देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियां नाकाम नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की करतूतों का समय पर केंद्र सरकार जवाब नहीं देती है, इसलिए सैनिकों की निर्मम हत्याएं होती हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को लापरवाह करार दिया है। उन्होेंने केंद्र से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई है। इस दौरान एबीवीपी ने घुसपैठियों द्वारा मारे गए सैनिकों के लिए मौन भी रखा गया। एबीवीपी की सीमा कालेज इकाई ने इससे पहले बैठक के दौरान रूसा प्रणाली के खिलाफ विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रवि किमलेटा, नितिश शर्मा, रविंद्र उखलाट, विजय चौहान, राजू कामटा, अशोक, रोनित, संजू, रोहित, प्रियंका, कल्पना, शबनम, बरखा, मोनिका पूनम, पूजा, सीमा, बसंती, पिंकी, सूर्यवंशी, अनूप, अश्वनी, ज्योति, सोनिका, राकेश, सुनील, सतीश जितेंद्र, किरण बाला, हेमलता, जितेंद्र पवन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts