
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में बुधवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर कालेज प्राचार्य का घेराव किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी की इकाई अध्यक्ष मुनीश अवस्थी और सचिव ममता ने कहा कि कालेज प्रशासन को कई बार कालेज की स्थानीय मांगों के बारे में अवगत करवाया गया था, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में शौचालय की दशा और सफाई व्यवस्था इतनी खराब है कि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कालेज प्रशासन विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा नही करता है तो मजबूरन विद्यार्थी परिषद को आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। इस मौके पर परिषद के रजनीश लक्की, अमन, आकांक्षा, पूजा, नेहा, ऋतांबरा धीमान, मोनिका, पंकज, अतुल, मुकेश, रविंद्र, राजेश पंकज और प्रवीण उपस्थित रहे।
