एबीवीपी जलाएगी सीएम का पुतला

धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कांगड़ा इकाई की बैठक शुक्रवार को पूर्व प्रांत मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजय भरेटा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों व आम छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और शिक्षा के व्यापारीकरण की कड़ी निंदा की गई।
विद्यार्थी परिषद ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में जो योग्य शिक्षक पढ़ा रहे थे, अब उनके स्थान पर अयोग्य लोगों की नियुक्तियां की गई है। एबीवीपी के पूर्व प्रांत मंत्री ने कहा कि विवि और प्रदेश सरकार ने कालेजों में रूसा को लागू कर हजारों आम छात्रों से उच्च शिक्षा का अधिकार छीना है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन गलत नीतियों का विरोध करते हुए विद्यार्थी परिषद पांच अगस्त को सभी महाविद्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला जलाएगी। वहीं सात अगस्त को धर्मशाला में जिला के सभी कालेजों के छात्र उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अलावा 12 अगस्त को एबीवीपी के कार्यकर्ता सभी शिक्षण संस्थानों में पूर्ण शिक्षा बंद का आह्वान करेंगे।

Related posts