एबीवीपी का रूसा के खिलाफ प्रदर्शन

चंबा। चंबा कालेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान पीड़ितों की जान बचाने वाले भारतीय सेनाओं के जवानों की बहादुरी की तारीफ की और नारों के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही इन सभी जवानों के हौसले को प्रणाम किया है। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेजों में इस साल से लागू की गई रूसा प्रणाली का जोरदार विरोध किया और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही रूसा प्रणाली के विरोध में कालेज कैंपस में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। एबीवीपी के संगठन मंत्री अमी चंद ने बताया कि एबीवीपी रूसा प्रणाली के खिलाफ प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर रही है। इसके अलावा एबीवीपी ने चंबा कालेज प्रशासन की व्यवस्था पर भी रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कालेज में प्रशासन ने पानी की सुचारु व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने कहा कि कालेज में दो दिनों से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। कालेज में छात्रों को गर्मी के मौसम में पानी न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर भुवनेश, बंसी ठाकुर, पवन भारद्वाज, उमेश, चैन लाल, अमित, शेर सिंह, देसराज, पवन, अनूप, भानु, शिवानी और सोनू उपस्थित रहे।

पानी की कमी पर उखड़े छात्र संगठन
चंबा। चंबा कालेज में पानी की समस्या के चलते विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई ने कालेज परिसर में पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर रोष जताया है। विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष भुवनेश भारद्वाज ने बताया कि कालेज में लगे नलों में दोपहर बाद पानी सूख जाता है। एबीवीपी के बंशी ठाकुर, विनोद कुमार, उमेश शर्मा, शिवानी शर्मा ने कालेज प्रशासन से पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष चंदन नरूला ने भी कालेज परिसर से पानी की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया है। इस संबंध में कालेज की कार्यकारी प्राचार्य मंजुला शर्मा ने बताया कि प्रशासन कालेज में पानी की उचित व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कालेज में पानी की कमी नहीं है।

Related posts