एपीएस के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के 18वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने एपीएस की व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के साथ साथ स्कूल ने खेल गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि 69 माउंटेन ब्रिगेड के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एम रविकुमार और स्कूल के एजुकेशन आफीसर ले. कर्नल आशीष चंद्रा ने भी स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। बाद में बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। परेड, मार्चपास्ट, ताइक्वांडो, पीटी का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्कूल परिसर में कला, विज्ञान, फोटो की प्रदर्शनी भी लगाई थी।

Related posts