
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स खूब पसीना बहा रहे हैं। राज्य स्तर के शिविर के चौथे दिन कैडेट्स को ड्रिल के अलावा हथियार चलाने की बारीकियों के बारे में अवगत करवाया गया। इस अवसर पर कैडे्टस ने इलाके में जागरूकता रैली भी निकाली। इसमें कैडेट्स के अलावा स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
एनसीसी अधिकारी अमरजीत सिंह, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, प्यार चंद ने कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नादौन दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर कंपनी कमान अधिकारी कर्नल यूपी शर्मा, एचएस लिंबू, सूबेदार परसराम, सीएचएम कुलदीप, हवलदार स्वर्णा, हवलदार बलदेव, हवलदार शब्बीर, वरिष्ठ सहायक विजय, लोकेश कपिल, लिपिक प्रिया, प्रवीण, सुरेश सहित अन्य मौजूद थे। शिविर में कैडेट्स को कई पहलुओं का अभ्यास करवाया जा रहा है।
