एनएसयूआई ने दी विवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

नई टिहरी। एक सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित न करने पर एनएसयूआई से जुडे़ छात्रों ने गढ़वाल केंद्रीय विवि के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
बादशाहीथौल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 5 जून को विवि की सभी परीक्षा संपन्न हो गई थी, लेकिन अभी तक परास्नातक कक्षाओं के कई विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया, इससे छात्रों को अन्य कक्षाओं में प्रवेश लेने में दिक्कत आ रही है। विश्व विद्यालय प्रशासन की लेट लतीफी छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं से सहयोग की अपील की गई। बैठक में छात्र संघ के विवि प्रतिनिधि गौरव तड़ियाल, पवनेश कुमार, मोहित पुंडीर, दीपक, नवीन लेखवार, विनय, दीप, मंगल और प्रदीप आदि उपस्थित थे।

Related posts