एनएच-22 पर सफर खतरे से खाली नहीं

सांगला (किन्नौर)। नेशनल हाइवे-22 पर नाथपा से कौरिक तक सफर करना खतरे से खाली नहीं है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन बर्फबारी और ल्हासा गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुए हाइवे की हालत सुधारने में अभी तक सफल नहीं हो सके हैं। ऐसे में जहां यहां के लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं पहाड़ में सुकून पाने आए सैलानियों का मजा भी किरकिरा हो रहा है। जिले के रल्ली, शोंगठोंग, पोवारी, पांगीनाला, ठोपन, आकपा, जंगी नाला, स्पीलो, नेसंग झुला, टिंकूनाला, भगत नाला, पूह के समीप मलिंग नाला, समदो और शलखर के बीच करीब चार किमी सड़क से बर्फबारी के दौरान गिरे मलबे को हटा लिया गया है, लेकिन गड्ढों को अभी तक भरा नहीं जा सका है। इससे पहाड़ियों से लगातार खिसकते पत्थर किसी की जान पर भारी पड़ सकते हैं। किन्नौर की वादियों को निहारने पहुंचे गावरी कैसकर, नलिनी राव, चंद्रा पांडेय, सोनिका अहिवाल, नीतू, मंजु गोयल, इंदु शर्मा, सुखदीप कौर, अमृत कौर, राजकुमार सिंगला, कमलजीत सिंह, परमीत कौर, अमरेंद्र सिंह बजाज, विष्णु शर्मा, प्रभात कुमार, गरीशम सूद, गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह, देवेंद्र, नाजीर, ओमी गुप्ता, बालाजी आमेय मल्लिका, अल्का, हरमीत कौर, कोमल कौर, राजविंद्र कौर, सोनी कौर, निशा, मोनिका, गीता, निर्मला, अर्चना, रचना, प्रियंका, नीलम आदि सैलानियों ने एनएच की हालत पर चिंता जताई है और कहा कि सड़क दुरुस्त न होने से पिकनिक का सारा मजा किरकिरा हो रहा है। इधर, सुंगरा प्रधान बलवंत, जिप सदस्य संजीव नेगी, प्रधान रूपी रघुदास नेगी, प्रधान पौंडा मिडल सिंह नेगी, जयोदान नेगी, जीता नेगी, नरेश नेगी, जीत नेगी, कृष्ण प्रकाश नेगी, प्यारे लाल नेगी, राजीव नेगी, अरविंद नेगी, योगराज नेगी, राजकिरण नेगी, देशराज नेगी, वीरेंद्र नेगी, सुरेंद्र नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, प्रमोद नेगी, विजय नेगी, शिशुपाल नेगी, राजकुमार नेगी, भगतचंद नेगी, जितेंद्र नेगी, सुरेश नेगी, अर्जुन नेगी, शांता नेगी, दलीप नेगी, चंद्रशेखर नेगी, चंद्र मोहन नेगी, विद्यालाल नेगी, इंद्र नेगी ने नेशनल हाइवे की हालत सुधारने की मांग की है।
सीमा सड़क संगठन के ओसी एचआर वनराज ने कहा कि नेशनल की हालत सुधारने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि नाथपा से कक्षस्थल तक की सड़क के टेंडर हो चुके हैं और जल्द इसको चकाचक किया जाएगा।

Related posts