
कालाअंब (सिरमौर)। थाना सदर के अंतर्गत एनएच-72 पर आमवाला के पास एक आल्टो कार और ट्रक की टक्कर से कार में सवार 6 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नाहन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे के करीब कौंलावालाभूड़ की तरफ जा रही आल्टो कार आमवाला के पास सामने से आ रहे ट्रक के साथ टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार सुखविंदर (45), नारदा देवी (65), सुदेश बाला (32), विक्रम (25), सतपाल (37) और रजनी (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। कालाअंब की ओर जा रही बस के यात्रियों ने घायलों को निजी वाहन से नाहन अस्पताल पहुंचाया।
घटना की पुष्टि करते हुए कालाअंब थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि उक्त हादसे में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
फोटो 16 से 19
