एटीएम मशीन खराब, बैंक लगाया ताला

पधर (मंडी)। एसबीआई शाखा कटिपरी की ओर से उपमंडल मुख्यालय में लगाई गई एटीएम मशीन खराब पड़ी है। एटीएम में खराबी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बैंक प्रबंधन अब तक खराब मशीन को ट्रायल यहां स्थापित करने की दुहाई दे रहा है, इस कारण उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ने लगा है। स्थानीय बैंक शाखा के प्रबंधक ने भी एटीएम पर ताला जड़ दिया है। उपभोक्ता रोशन महंत, केहर सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, सेवक राम, दलीप सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, करतार सिंह, लेख राम, मनोज कुमार, संजय कुमार, काशीदास, गोपाल सिंह, ललित कुमार, कृष्ण कुमार, हेम सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, कुशाल चंद, जिप सदस्य शारदा ठाकुर, कैप्टन हेम सिंह, बीडीसी सदस्य सरोज कुमारी, पंचायत उपप्रधान दलीप कुमार, कुन्नू के प्रधान दलीप सिंह, उपप्रधान मिलखी राम, पाली के प्रधान दुनी चंद, शिलग की प्रधान जया ठाकुर, कुफरी के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, बड़ीधार के उपप्रधान सोहन सिंह, बीडीसी सदस्य नागण देवी, चंद्रकला, प्रेम सिंह, देश राज, भड़वाहण के प्रधान जीवानंद पुजारी सहित क्षेत्र की पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने बैंक प्रबंधन से खराब मशीन को हटाकर नई एटीएम मशीन स्थापित करने की मांग उठाई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि आधुनिक युग में इस प्रकार की असुविधा बैंक की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठा रही है। उधर, बैंक की एजीएम सुखविंदर कौर का कहना है कि कटिपरी शाखा में नई एटीएम मशीन स्थापित करने के लिए कंपनी के साथ टाईअप हो गया है। 15 दिन के भीतर यहां नई एटीएम मशीन स्थापित कर दी जाएगी।

Related posts