एटीएम को नुकसान पहुंचाने पर केस दर्ज

धर्मशाला। कोतवाली बाजार में लगे एसबीआई के एटीएम को नुकसान पहुंचाने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एमआर धीमान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कोतवाली बाजार के एटीएम को तोड़ा गया है तथा उन्होंने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने का कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कोतवाली बाजार में लगे एसबीआई एटीएम की लीज खत्म हो गई है। इस कारण अब भवन के मालिक एटीएम को हटाने को कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि एटीएम की कनेक्टिविटी की एक तार टूट गई है। इससे एटीएम से पैसा नहीं निकल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को भी पैसा निकालने के लिए दूसरे बैंकों के एटीएम में जाना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधक लीज को जारी रखने की बात कह रहा है, मगर दुकान का मालिक दुकान को खाली करवाना चाहता है।

Related posts