एटीएम कार्ड बदलने वाले पुलिस पकड़ से दूर

रुद्रप्रयाग। जिले में एटीएम से धोखाधड़ी कर लोगाें को चूना लगाने वालाे तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। पिछले डेढ़ साल में एटीएम कार्ड चुराकर या बदलक रुपये हड़पने की लगभग आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इन मामलों में अज्ञात लोगाे के खिलाफ धोखाधड़ी और लूट की रिपोर्ट दर्ज करने से आगे पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।
गत दो दिसंबर को एटीएम कार्ड बदलकर खातेधारक की तनख्वाह निकालने का मामला नया नहीं है। कार्ड बदलकर खातेधारकों को चपत लगाने वाले लोग पिछले दो-तीन साल से सक्रिय हैं। पिछले वर्ष अगस्त्यमुनि में चोरों ने एक महिला का कार्ड बदलने के साथ ही बेलणी में ताले तोड़ कर एक घर से एटीएम कार्ड निकाला। चोरों ने रुद्रप्रयाग में एटीएम से रुपये निकालने के बाद ऋषिकेश से भी रुपये निकाले। रुद्रप्रयाग में ही एक व्यापारी का भी कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लेकर कार्ड बदलकर रुपये निकालने वालों की फोटो भी तैयार किया, लेकिन समस्या हल नहीं हुई।

तीन दिन पूर्व एटीएम बदलने वाले व्यक्ति ने चंडीगढ़ से रुपये निकाले हैं। वीडियो फुटेज मंगाए जा रहे हैं। इसके बाद उसका हुलिया प्रदेश के थानों सहित अन्य राज्यों में सर्कुलेट किया जाएगा, ताकि यदि उसका कहीं आपराधिक इतिहास होगा, तो पकड़ में आ जाएगा। – बीजे सिंह, एसपी रुद्रप्रयाग

Related posts