

जुलाई में पूरी करवाई जाएंगी परीक्षाएं
इनमें पास होने वाले दसवीं और जमा दो के छात्रों को इसी शैक्षणिक सत्र से देश के विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश का सुनहरा मौका मिलेगा। इससे पहले ऐसे छात्रों का एक साल बर्बाद हो जाता था।
इस बार ये परीक्षाएं 8 से 11 जुलाई तक होंगी। परिणाम जुलाई अंत तक निकलेंगे। इस तरह छात्रों का काफी समय बच जाएगा।
एचपी बोर्ड ने कंपार्टमेंट छात्रों को दी बड़ी राहत,

करीब 45 हजार छात्रों को होगा फायदा
पास होने के बाद ये छात्र प्रदेश के कई कॉलेजों के अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, देहरादून जैसे कई राज्यों में सितंबर तक आसानी से प्रवेश ले सकेंगे।
इससे पूर्व बोर्ड सितंबर में परीक्षाएं करवाता था और परिणाम अक्तूबर तक आता था। ऐसे में पास छात्र-छात्राएं सत्र में नियमित प्रवेश से वंचित रह जाते थे।
एचपी बोर्ड ने कंपार्टमेंट छात्रों को दी बड़ी राहत,

अगस्त में फिर दे सकेंगे परीक्षा
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू का कहना है कि बोर्ड पहली बार अनुपूरक परीक्षाएं सितंबर के बजाय जुलाई में कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इससे बच्चों का एक साल बर्बाद होने से बचेगा। जुलाई में ही परिणाम भी आ जाएगा।
