एचपीयू के खिलाफ गेट मीटिंग करेंगे कर्मी

शिमला

hpu employee will do gate meeting against administration

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रबंधन के खिलाफ गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

समिति के अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर ने बताया कि कई बार विवि प्रबंधन के समक्ष कर्मचारियों की मांगें उठाई गई हैं। मगर बावजूद इसके मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

विवि कर्मियों में प्रबंधन के खिलाफ रोष है। सोमवार को आयोजित समिति की बैठक में विवि प्रबंधन के खिलाफ गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। 8, 9 और 10 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे गेट मीटिंग की जाएगी।

कर्मचारियों ने विवि प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाए, वरना परिसर में आए दिन आंदोलन किया जाएगा।

Related posts