एचआरटीसी चालकों व वर्कशाप कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित

सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों से बढ़ रहे हादसों को लेकर अब चालकों व टेक्निकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कवायद आरएम सोलन ने अपने स्तर पर शुरू की है। इसके तहत सोलन बस डिपो वर्कशॉप में तैनात कर्मचारियों को यह आदेश जारी किए गए हैं कि वर्कशॉप से रूटाें पर जाने वाली बसों को पूरी तरह निरीक्षण कर ही बाहर भेजी जाए। आरएम सोलन जीएस संगरोली ने बताया कि निगम डिपो स्तर पर सभी कर्मचारियों को सचेत करने की कवायद शुरू कर दी है जिसमें बस चालक, कंडक्टर और वर्कशॉप कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

एनएच पर 40, कच्चे में 20 किलो प्रतिघंटा चलाए बस
निगम के निर्देशों के अनुसार नेशनल हाईवे पर 40 किलो प्रतिघंटा स्पीड से गाड़ी चलाने के आदेश है, इसके बावजूद बस चालक ओवर स्पीड से बस चलाते हैं। बस हादसों को लेकर इन नियमों पर सख्ती से पालन करने के आदेश जारी किए गए हैं।

बस चालकों के लिए टिप्स
– बस चलाते समय फोन पर बात न करें
– कच्चे सड़क में बस को सावधानी से चलाएं
– लोगों के दबाव में आकर कच्ची सड़क पर बस न ले जाएं
– धुंध में सड़क की सफेद पट्टियों पर ध्यान केंद्रित रखे।
– एनचएच पर 40 किलो प्रतिघंटा की स्पीड से चलें
– कच्चे रोड पर 20 किलो प्रतिघंटा स्पीड रखें

Related posts