एक हफ्ते में वेतन नहीं तो करेंगे हड़ताल

बैजनाथ (कांगड़ा)। राजीव गांधी आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थान पपरोला में सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें महाविद्यालय के सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन न देने पर महाविद्यालय प्रशासन व सरकार के प्रति रोष जताया गया। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह के भीतर वेतन की अदायगी न होने की सूरत में समस्त कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
रविंद्र कुमार ने कहा कि इस वर्ग के कर्मचारियों को पहले ही न्यूनतम वेतन नसीब नहीं हो पा रहा है और अब पांच माह का वेतन लंबित चल रहा है। उन्हाेंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन ने निजी कंपनी का हवाला देते हुए अपना पल्लू झाड़ लिया है और निजी कंपनी चंडीगढ़ में बैठी हुई है। उन्हाेंने कहा कि श्रम विभाग ने 23 अ

Related posts