एक-दूसरे के गले लगकर कहा ईद मुबारक

पांवटा साहिब (सिरमौर)। रमजान के पवित्र एक महीने के बाद मंगलवार को ईद त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिद परिसरों में नमाज-ए- ईद अदा की गई। मीठी ईद पर एक-दूसरे को गले लगा कर बधाई दी गई। एक दूसरे कौम के अजीजों ने भी मुस्लिम समुदाय के भाइयों को ईद की बधाई दी।
मंगलवार को पांवटा के पिपलीवाला एवं मिश्रवाला ईदगार में सुबह से काफी भीड़भाड़ रही। दर्जनों मस्जिदों में भी सुबह 9 से करीब 11 बजे तक नमाज-ए-ईद अदा का करने वालों का तांता लगा रहा। पांवटा के जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। इस दौरान नौनिहाल भी एक-दूसरे को बदाई देने घर घर पहुंचे। पांवटा क्षेत्र के मिश्रवाला, पुरुवाला, भगवानपुर, कीरतपुर, जोहड़ों, नप कमेटी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, अमरकोट, सिंगपुरा, भगानी, मानपुर देवड़ा, नवादा, हरिपुर टोहाना व कुंजा मतरालियों समेत विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ईद पर्व की धूम देखने को मिली।
बाक्स…
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम : डीएसपी
डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने कहा कि ईद पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पांवटा क्षेत्र में शांति पूर्वक ईद का त्यौहार मनाया गया। ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। आसपास क्षेत्रों में पुलिस गश्त, नाके लगाए गए। मंगलवार को पेट्रोलिंग कर रही टीमें सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रख रही थीं। कुछ स्थलों पर सादे लिवास में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। पर्व शुरू होने से पहले ही, सोमवार देर साम को सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की गई थी। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद पार्किंग समस्या न हो इसका ध्यान रखा गया। जामा मस्जिद पांवटा गली में वाहनों की आवाजाही ठीक रखने को पुलिस जवान तैनात रहे।

Related posts