एक दिन में दो पेपर रखने का विरोध

चंबा। स्थानीय कालेज में छात्रों की मांगों को लेकर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई के इकाई सचिव गौरव ने बताया कि एसएफआई कालेज प्रशासन से मांग करती है कि परीक्षा की समय सारिणी में बदलाव किया जाए। इसमें एक ही दिन में दो-दो पेपर रखे गए हैं। इसके लिए एसएफआई ने कालेज प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली व लापरवाही को जिम्मेवार ठहराया है। साथ ही इसके विरोध में कालेज परिसर में जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। गौरव ने कहा कि कालेज में पढ़ने वाले छात्रों को कैंपस की कमियों की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कमरों की सफाई, शौचालयों की सफाई तथा हॉस्टल की समस्याएं शामिल हैं। इन सभी समस्याओं को कालेज प्रशासन की तरफ से अभी तक पूर्ण रूप से हल नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा एसएफआई को आंदोलन करना पड़ेगा।

Related posts