
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसएफआई व भारत की जनवादी नौजवान सभा की जोगिंद्रनगर इकाई ने वीरवार को विश्वविद्यालय प्रसाशन द्वारा एक तरफ ा कार्रवाई के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना व प्रदर्शन किया।
नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष सुनील बरवाल ने कहा कि अभी हाल ही में दो छात्र गुटोें के बीच टकराव हुआ था। इसमें पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई करते हुए एसएफआई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया। एबीवीपी पर साधारण केस बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन पक्षपात करते हुए माहौल बिगाड़ने वालों को सह प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले ही एसएफआई की शिमला यूनिट ने एसपी शिमला को लिखित शिकायत में कह दिया था कि परिषद के ये लोग माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। उन्होंनेे कहा कि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर लेती तो यह दिन न देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामलों को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश में धरने व प्रदर्शन किए जाएंगे।
