एकल में उन्नति, अक्षिता, ध्रुव, लक्ष्य बने चैंपियन

पौड़ी। सब जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तहत अंतिम दिन हुए एकल के फाइनल मुकाबलों में उन्नति, अक्षिता, ध्रुव और लक्ष्य सेन विजेता रहे। युगल में ध्रुव रावत-चयनित, लक्ष्य सेन-ध्रुव रावत, चिराग सेन-ध्रुव रावत, अक्षिता-विज्ञा, अक्षिता-कुहु की जोड़ियां चैंपियन रही।
गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन की पहल पर इंडोर स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को हुए अंडर-13 बालिका वर्ग के एकल के फाइनल मैच में उन्नति बिष्ट ने स्नेहा रजवार को हराया। अंडर-13 बालक वर्ग के एकल के फाइनल मैच में ध्रुव रावत ने चयनित जोशी को हराया। अंडर-15 बालक वर्ग के एकल के फाइनल में लक्ष्य सेन ने ध्रुव रावत को हराया जबकि अंडर-13 बालिका वर्ग के एकल के फाइनल में अक्षिता ने कुहु गर्ग को पराजित किया। अंडर-13 बालक वर्ग के युगल के फाइनल में ध्रुव रावत और चयनित जोशी ने तुषार और आर्येश को हराया। जबकि अंडर-15 बालक वर्ग के युगल के फाइनल में लक्ष्य सेन और ध्रुव रावत ने वैभव चौहान और सौरभ को, अंडर-15 बालिका वर्ग के युगल के फाइनल में अक्षिता और ने उन्नति और स्नेहा को हराया।
अंडर-17 बालिका वर्ग के युगल के फाइनल में अक्षिता भंडारी और कुहु गर्ग ने उन्नति और उर्वशी को, अंडर-17 बालक वर्ग के युगल के फाइनल में चिराग सेन और ध्रुव रावत ने लक्ष्य सेन और बोधित जोशी को हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। समारोह में विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बैडमिंटन चयन समिति की अध्यक्ष पुनीता नालगलिया, राफ्ंिटग समिति की सचिव अलकनंदा अशोक, आयोजन समिति के सचिव गणेश नेगी, सह सचिव डा. जगदीश नेगी, कोच डीके सेन, बीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related posts