एआईईईई में चमके कोटद्वार के होनहार

कोटद्वार। अखिल भारतीय स्तर पर एआईईईई में कोटद्वार के चार छात्रों का चयन हुआ है। इसमें जतिन अग्रवाल ने प्रदेश स्तर पर 62वां स्थान प्राप्त किया है।
एआईईईई की उत्तराखंड मेरिट सूची में 62वां स्थान पाने वाले जतिन का आल इंडिया स्तर पर 6639वां स्थान है। हर्ष बंसल ने प्रदेश में 221 वां स्थान प्राप्त किया जिसका अखिल भारतीय स्तर पर 22862वां स्थान, रचित ऐरन ने राज्य स्तर पर 295 वां स्थान और अखिल भारतीय स्तर पर 29507 वां स्थान प्राप्त किया है। चारों छात्र इस साल कक्षा 12वीं में भी टापरों में शुमार रहे हैं। ये चारों बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। हिमांशु अग्रवाल का चयन भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत राष्ट्रीय फैलोशिप के लिए भी हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने सभी छात्रों को बधाई दी।

Related posts