ऊर्जा संभावनाएं उपयोग और संरक्षण पर कार्यशाला

डीडीहाट। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2013 की तैयारियां शुरू हो गई है।सूर्या मांटेसरी इंटर कालेज में ‘ऊर्जा संभावनाएं उपयोग और संरक्षण’ विषय पर हुई कार्यशाला में क्षेत्र में 24 अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिरकारी मान सिंह ने बाल वैज्ञानिकों को उचित मंच देने के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को जरूरी बताया। ब्लाक समन्वयक निर्मल कुमार नियोलिया ने बताया कि इस वर्ष विज्ञान कांग्रेस में ऊर्जा तत्व, ऊर्जा एवं समाज, ऊर्जा एवं पर्यावरण, ऊर्जा प्रबंधन एवं संरक्षण, ऊर्जा नियोजन विषयों को शामिल किया गया है। प्रधानाचार्य एचडी भट्ट ने कार्यशाला में शिरकत करने वाले सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देने की अपील की।

Related posts