
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उल्टी-दस्त से पीड़ित एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजन पीड़ित बच्ची को सिविल अस्पताल पांवटा लाए, लेकिन गंभीर हालत में पहुंची बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुधवार को पांवटा के साथ लगते उत्तराखंड कुल्हाल की आईपीएच कालोनी की डेढ़ वर्षीय बच्ची रुसी पुत्री मनोज को पांवटा अस्पताल लाया गया। बच्ची की मां मधु कुल्हाल से बच्ची को गंभीर हालत में पांवटा लाई। सिविल अस्पताल पांवटा के डाक्टर कमाल पाशा ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल पहुंचाने के कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की दो तीन दिन से तबीयत खराब थी। परिजन उपचार करवा रहे थे। उल्टी-दस्त की दवाइयां दी जा रही थीं, लेकिन बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पांवटा सिविल अस्पताल प्रभारी डा. राकेश धीमान और डा. कमला पाशा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बच्ची की मां मधु अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी रुसी को गंभीर हालत में बुधवार दोपहर को लेकर पहुंची थीं, लेकिन पीड़ित छोटी बच्ची ने दम तोड़ दिया।
