
गंगोलीहाट। ननोली पटवारी क्षेत्र को गंगोलीहाट तहसील में ही शामिल रहने देने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उल्का ज्वाला संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन नवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को रिठायत, नाकोट के लोग क्रमिक अनशन में बैठे।
ननोली पटवारी क्षेत्र को गंगोलीहाट में मिलाने, खिरमांडे में स्टेट बैंक की शाखा खोलने, सरयू नदी से क्षेत्र के लिए पेयजल योजना बनाने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मातोली में आंदोलित लोगों में सरकार और प्रशासन की उपेक्षा के खिलाफ रोष बढ़ने लगा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सर्वजीत राम ने कहा कि सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। सोमवार को मोहन राम, नैन राम, कैलाश राम, नंदन राम, भगवान सिंह क्रमिक अनशन में बैठे। समर्थन में मुकेश जोशी, बहादुर राम, गुसाईं सिंह, चनर राम, भगवान जोशी, कमलेश जोशी, गोपाल सिंह, दयानंद कोहली, भरत सिंह, जगत सिंह ने धरना दिया।
