उरेडा ने प्रभावितों को बांटी सोलर लालटेन

गोपेश्वर। जनपद के आपदा प्रभावित गांवों में बिजली के वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उरेडा की ओर से सोलर लालटेन उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया कि जनपद के चांई 170, रैंणी 168, मेरग 156, सलूड-डुंग्रा 430, टंगणी मल्ली 122, टंगणी तल्ली 77, गंणाई 148, मोल्टा 85, पगनों 127, किमाणा 125, कलगोठ 100, ढाक 132, पांडुकेश्वर 287, बडागांव 138, लामबगड 125, माणा 100, गिराबांसा, देवग्राम, ऊर्गम में 152, भेंटा, पिरखी 90, ल्यारी, थैंणा, सलना 92 परखी 36, मल्लर बरगिंडा 85, तल्ला बरगिंडा 119, जखोला 127, थैंग 205 और पुरना में 99 सोलर लालटेन बांटी गई। वहीं, विकास खंड पोखरी मुख्यालय पर बीसूका के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने उरेडा विभाग के माध्यम तहसील की सभी ग्राम सभाओं के प्रधानों को 12-12 सोलर लालटेन दी।

Related posts