उम्मीद है कि आज खाद्य सुरक्षा बिल पास हो जाएगाः राहुल गांधी

उम्मीद है कि आज खाद्य सुरक्षा बिल पास हो जाएगाः राहुल गांधी

नई दिल्ली: खाद्य सुरक्षा बिल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मुझे उन्हें उम्मीद है कि आज बिल पास हो जाएगा।’’ राहुल आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच रहे हैं। राहुल सुबह फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगे और क्षेत्र में भ्रमण के बाद देर शाम दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

वहीं कांग्रेस की प्रमुख और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पसंदीदा विधेयक, खाद्य सुरक्षा विधेयक पर अपनी बात रख सकती हैं। आज इस विधेयक पर लोकसभा में चर्चा संभव है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

संसद के सूत्रों ने कहा कि यह उनका सदन में पहला संबोधन नहीं होगा क्योंकि वे 13 मई 2012 को संसद की साठवीं वर्षगांठ के मौके पर विशेष चर्चा में हिस्सा ले चुकी हैं। किसी सरकारी विधेयक पर उन्होंने पिछली बार 18 अगस्त 2005 को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी विधेयक पर संबोधन किया था।

Related posts