
शिमला। आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा ने उन्नाव में सोने के भंडार को शिमला में गुरु गोरखनाथ के कमंडल मेें दिखाने का दावा किया है। महेंद्र कृष्ण ने दावा है कि इसे उन्होंने एक दस साल की कन्या को शिमला में गुरु गोरखनाथ के कमंडल में जल भरकर दिखाया है। आचार्य ने कहा कि कन्या ने जो दृश्य देखा, उसके अनुसार शोभन सरकार के दावे का वह समर्थन करते हैं, लेकिन वहां पर सोने की मात्रा 1000 टन नहीं है। यह इससे कम है।
काल योग सेवा संस्थान के संगठन सचिव विजय शर्मा के हवाले से जारी वक्तव्य में आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा ने शनिवार को शिमला में कहा कि शोभन सरकार की ओर से संग्रामपुर उन्नाव के पास भूगर्भ में स्वर्ण कोष का दावा सत्य है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर स्वर्ण कोष मौजूद है। इसमें कंगन, सिक्के इत्यादि हैं। महेंद्र कृष्ण ने कहा कि शिविर के दौरान एक दस वर्षीय कन्या शिवानी चौहान की आंखों पर पट्टी बांधकर गुरु गोरखनाथ के कमंडल में जल भरकर इसमें दर्शन करने को कहा गया, तो सारे प्रश्नों का उत्तर इन कन्या ने जल के अंदर देखकर दिया। आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा पूर्व जन्म में ले जाने का दावा भी करते हैं। वे शिमला में विशेष शिविर लगाए हुए हैं।
