
सितारगंज। गढ़वाल में जल प्रलय के पीड़ितों की सहायता के लिए कांग्रेसियों और उद्योगपतियों ने 8.51 लाख रुपये की राहत सामग्री, कंबल और नगदी देहरादून भेजी। कांग्रेसियों का दल खाद्यान्न, कपड़े व कंबल लेकर देहरादून रवाना हो गया।
सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा 6 सौ पेटी पानी, 2 सौ पेटी बिस्किट, 50 पेटी कोल्ड्रिंक 3 सौ दर्जन केले, दो ड्रम अचार व बच्चों के कपड़े समेत 3.50 लाख रुपये की राहत सामग्री और सिडकुल इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन के उद्योगपतियों द्वारा 2.50 लाख रुपये के एक हजार कंबल दिए गए। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.51 लाख रुपये का चेक एसडीएम मनीष कुमार को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि गढ़वाल में राज्य की सबसे बड़ी आपदा हुई है, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार विपदा की इस घड़ी में तेजी के साथ राहत कार्यों में जुटी है। सरकार के साथ हर इंसान को आगे आने की जरुरत है। कांग्रेसी सामान से भरे दो कैंटर लेकर जौलीग्रांट देहरादून रवाना हो गए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, पारले के सुरेंद्र मल्लिक, वीपी लोनियाल, इन्नोवेटिक के भरत सहगल, रैकेट बेनकीजर के काशीनाथ झां, ब्रिक्स इंडिया के विनय डबराल, आईटीडीएल से केके धीमान, चेचिस ब्रिक्स इंटरनेशनल के बीएस मेहता, जेनप्लास पाइप्स के वासुदेव, पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर, शिवकुमार मित्तल, गुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, शमशुलहक मलिक, हसनैन मलिक आदि थे।
