उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी, देवप्रयाग में बादल फटा

उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी, देवप्रयाग में बादल फटा

देहरादून: उत्तराखंड में अभी पहले से आई आपदा सुलझी नहीं थी कि देवप्रयाग में फिर से बादल फटने की खबर है। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के देवप्रयाग आज सुबह साढ़े 6 बजे फिर से बादल फट गया। बादल फटने से तीन लोग बह गए हैं और कुछ मकानों के बहने की भी खबर है। कई लोग घायल भी हो गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे घटित हुआ।

रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में भारी बारिश हो रही है जिस कारण भूस्खलन हो रहा है। इससे बचाव कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है, फिलहाल राहत बचाव कार्य को रोक दिया गया है। गौरतलब है कि 17 जून से उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और गौरीकुंड में बादल फट गया था जिस कारण वहां हजारों लोग फंस गए हैं।

मौसम भी वहां के लोगों के साथ आंख-मिचौली खेल रहा है। भारतीय सेना वहां राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। सोमवार रात से ही उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। अभी फिलहाल उत्तराखंड में 10 हजार लोग फंसे हुए हैं और इनको बचाने में अभी कितने दिन लगेंगे कुछ साफ कहा नहीं जा सकता।

Related posts