उत्तराखंड पुलिस और एमबीएफसी को जीता खिताब

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। साल 2013 की जोहारी खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। सीनियर वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में उत्तराखंड पुलिस ने एफबीएफसी को, अंडर 14 में एमबीएफसी ने रांथी को पराजित कर खिताब जीता है। बेहतर कवरेज के लिए अमर उजाला को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव डा. आरएस टोलिया ने फेयर प्ले के लिए छोरीबगड़, सर्वश्रष्ेठ गोल के लिएशिशु मंदिर एक्स छात्र टीम के रोहित नेगी, दिल्ली के विक्रांत शुक्ला को बेस्ट गोलकीपर, पुलिस के दीपक तड़ागी को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट, उदीयमान खिलाड़ी का खिताब उमेश रावत को प्रदान किया।। उत्तराखंड फुटबाल एंड रेफ्री एसोसिएशन देहरादून के सचिव वीरेंद्र सिंह रावत ने फुटबालर सूरज सिंह नित्वाल, दीपक तड़ागी, धीरेंद्र जंगपांगी को सम्मानित किया। आंखों देखा हाल कैलाश कोरंगा ने सुनाया।
अंडर 14 में मुख्य अतिथि जयपुर के आयकर उपायुक्त नरेंद्र सिंह जंगपागी ने एमबीएफसी के सूरज नित्वाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जीआईसी मुनस्यारी के राजेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वोदय पब्लिक स्कूल को फेयर प्ले, सर्वाधिक गोल के लिए रॉक स्टार के कमल पंवार को सम्मानित किया। शतरंज में गोविंद सिंह पांगती ने जीत हासिल की। डा. आरएस टोलिया ने प्रतियोगिता का समापन किया। आयकर उपायुक्त नरेंद्र सिंह जंगपांगी, सत्यवान सिंह जंगपांगी, दलजीत बृजवाल, तारा पांगती, जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह शर्मशक्तू ने विचार रखे।

Related posts