उत्तरकाशी तक खुला गंगोत्री राजमार्ग

उत्तरकाशी। भूस्खलन से उत्तरकाशी-धरासू के बीच बंद गंगोत्री राजमार्ग शुक्रवार को खुल गया। बुधवार को तेज बारिश के चलते बडेथी चुंगी, रतूड़ीसेरा, बंदरकोट, नालूपाणी आदि स्थानों पर यह राजमार्ग बंद हो गया था। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर आवश्यक वस्तुओं का संकट भी गहराने लगा था। शुक्रवार की शाम तक बीआरओ ने मार्ग को उत्तरकाशी तक यातायात के लायक खोल दिया है। नेताला से आगे मार्ग पिछले जून माह से बंद पड़ा हुआ है। यहां अभी मार्ग खुलने की संभावना नहीं है।

Related posts